शनिवार, 16 जून 2012

न्यूज़ रूम में जोकर


शीशे के पिंजरे में गुलामी करते मेहनतकश पर
बेवजह शब्दों का हंटर चलता बॉसनुमा  जोकर
अक्सर पिंजरे को अपनी सल्तनत समझ लेता है

भ्रम का शिकार जोकर उछलता है, चीखता है
मेहनतकशों पर अनायास , भौकने लगता है

खौफ और कुंठा से भरी शीशे की दिवार को देखर
टकला,तोंदवाला,कुंठित , बॉसनुमा  गीदड़  खुश होता है

शायद उसकी कोशिश नंबर बढ़ाने की है
शायद उसकी कोशिश अपनी औकात जताने की है

संभव है वो कोई साजिश  रच रहा हो
वो मेहनतकशों को नाकारा साबित करना चाहता हो

मकसद जो भी हो, मामला दया का है .
दुआ करिये पिंजरे में रहनेवालों का भ्रम बना रहे

ताकि बाहर की दुनिया सलामत रहे .. 
ताकि बाहर की दुनिया सलामत रहे .
         
                       अनहद 







शुक्रवार, 15 जून 2012

टेलीविजन की दुनिया

      1

बनावट की बुनावट में जुटे
बददिमाग,बदगुमान ,बदजुबान
आठो पहर जागते भागते 
शक्ल से आदमी दिखने वाले
आदमखोरों की दुनिया है 
टेलीविजन की दुनिया .........

   2

न्यूज़ रूम को क़त्लगाह बनाने वाले
आस्था ,श्रधा ,संवेदना को 
भून कर खानेवाले
भय,भ्रम,भूख के सौदागर    
फरेबी ,बहुरुपिए की दुनिया है
टेलीविजन की दुनिया ...
   

                                   अनहद